{"_id":"662e992687b8520eea09ab74","slug":"thieves-broke-the-lock-in-an-abandoned-house-and-made-away-with-the-goods-auraiya-news-c-211-1-aur1005-111611-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सूने घर में ताला तोड़कर चोरों ने पार किया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सूने घर में ताला तोड़कर चोरों ने पार किया सामान
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने ब्लाॅक चौराहा के समीप एक सूने पड़े मकान को अपना निशाना बनाया। चोर घर से नकदी व सामान चोरी कर ले गए। वहीं ताले तोड़ने आदि का सामान वह मौके पर छोड़ गए।
ब्लाॅक चौराहे के निकट विकास खंड कार्यालय के पास रमेश सिंह निवासी वीरपुर रहते हैं। शनिवार को वह परिवारीजनों के साथ घर में ताला लगाकर अपने गांव गए थे। रविवार की सुबह जब वह घर पहुंचे तो कमरों व किचन में लगे तालों को टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले भी टूटे पड़े थे। इसकी जानकारी पीड़ित ने थाना पुलिस को दी।
मौके पर कस्बा इंचार्ज सुरेश कुमार पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस ने एक कमरे से चोरों द्वारा मौके पर छोड़े पेंट, शॉल, सब्बल को अपने कब्जे में लिया। पीड़ित मकान मालिक रमेश सिंह ने बताया कि चोरों ने घर रखा दैनिक उपयोग का सामान और कुछ नकदी चोरी की है। कस्बा इंचार्ज रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।(संवाद)