{"_id":"67ec30c462393638010d724f","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-stole-jewelry-and-cash-auraiya-news-c-211-1-aur1006-124206-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर में घुसे चोरों ने जेवर व नकदी पार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर में घुसे चोरों ने जेवर व नकदी पार की
Wed, 02 Apr 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खुला पड़ा संदूक व बिखरा सामान।
- फोटो : घर के बाहर खुला पड़ा संदूक व बिखरा सामान।
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव में चोर एक घर में घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा जेवर, नकदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
गांव काजीपुर निवासी महेंद्र सिंह सोमवार को पत्नी गीता देवी व अन्य सदस्यों के साथ सोमवार को गांव दखनाई में रहने वाले चचिया ससुर के अंतिम संस्कार में गए थे। देर रात वह घर लौट आए। थकान के चलते परिवार गहरी नींद सो गया। रात में चोर बाहरी दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में घुस गए और कमरे में रखे दो बक्सों को बाहर उठा ले गए।
इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा जेवर व छह हजार की नकदी पार कर दी। सुबह गृहस्वामी महेंद्र सोकर उठे तो उन्हें घटना का पता चला। बक्से घर से कुछ दूरी पर खाली मैदान में पड़े थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच की। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि जांच की जा रही है।