फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There will be a picnic spot on the many days of the historic Satti Talab.

ऐतिहासिक सत्ती तालाब के बहुरेंगे दिन, बनेगा पिकनिक स्पॉट

Sun, 05 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
There will be a picnic spot on the many days of the historic Satti Talab.
गंदगी से पटा पड़ा ऐतिहासिक सत्ती तालाब। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के बीचोंबीच स्थित गंदगी से पटे ऐतिहासिक सत्ती तालाब के दिन अब जल्द ही बहुरेंगे। राज्य मिशन निदेशक पीके श्रीवास्तव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान नगर पालिका प्रशासन को तालाब के 9.4 एकड़ क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट में बदलने की हरी झंडी दी है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव को लेकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में इटावा रोड पर सालों से गंदगी से पटे पड़े सत्ती तालाब को जल्द ही पिकनिक स्पॉट में तब्दील किया जाएगा। शहर के बीचोंबीच स्थित होने पर जब पिकनिक स्पॉट बनेगा तो यह पालिका की आमदनी का एक बड़ा जरिया बन सकेगा। सूत्रों की मानी जाए तो इस तालाब में फूड प्वाइंट, स्वीमिंग पूल, खेलकूद मैदान आदि व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएंगी। जिससे शहर के लोगों को घूमने और आनंद लेने का एक बहुत ही अच्छा स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि सत्तेश्वर मंदिर के नाम से इस तालाब का नाम सत्ती तालाब पड़ा है। लगभग 25 साल पहले इस तालाब का उपयोग लोग नहाने में करते थे। रक्षाबंधन के दिन सत्तेश्वर मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले के दौरान श्रद्धालु तालाब के पानी में कजलियां धोकर उन्हें पवित्र करते थे, लेकिन पिछले लंबे समय से उस तालाब में शहर के नालों का पानी गिरने से इसकी पवित्रता खत्म हो गई। वहीं तालाब में उगी खरपतवार व झाड़ियों से जबरदस्त गंदगी भी रहने लगी है। यदि इस तालाब का सुंदरीकरण हो जाता है तो शहरवासियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई नगर पालिका परिषद औरैया पीपी सिंह ने बताया कि राज्य मिशन निदेशक की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान तालाब का सुंदरीकरण कराकर पिकनिक स्पॉट बनाए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे जाने को हरी झंडी दी गई है। तालाब का कुल क्षेत्रफल 9.4 एकड़ है। जल्द ही पालिका इस दिशा में काम शुरू करके प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed