फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was no discussion about the effigy burning site in the meeting.

Auraiya News: बैठक में पुतला दहन स्थल को लेकर नहीं बनी बात

Fri, 19 Sep 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 19 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
There was no discussion about the effigy burning site in the meeting.
फफूंद। कस्बे में रामलीला महोत्सव की शुरुआत में दो दिन शेष हैं। रामलीला मैदान के सामने बने रावण के पुतले के स्टैंड गिरने के बाद दूसरे पक्ष ने स्टे ले लिया है। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों को लेकर बैठक बुलाई गई। इसमें रामलीला समिति ने पुरानी जगह पर ही पुतला दहन करने की बात कही गई। दूसरा पक्ष राजी नहीं हुआ और बैठक बेनतीजा रही। बाद में विवाद की स्थित भांपकर पुलिस ने छह लोगों को धारा 130 के तहत पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के रामलीला मैदान में वर्ष 1973 से 13 दिवसीय रामलीला महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। दशहरा मेला के लिए रावण पुतले का स्टैंड भी बना हुआ था। स्टैंड गिरने के बाद कुछ लोगों ने उक्त जमीन पर अपनी दावेदारी की और कोर्ट से स्टे ले लिया। इससे पुतला स्टैंड निर्माण पर विवाद की स्थिति बन गई है। तनाव देखते हुए शुक्रवार की दोपहर सीओ अजीतमल सृष्टि सिंह और निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर समझाया।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी को स्टे आर्डर दिखाते हुए सामने पड़ी जगह पर रावण का पुतला दहन करने को कहा गया। इस पर राम लीला कमेटी के लोगों ने आपत्ति जताई। काफी देर समझाने के बाद भी दोनों पक्षों में बात नहीं बन सकी। वहीं, रामलीला कमेटी की बैठक की गई। कमेटी अध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला व संरक्षक अनिल अग्निहोत्री, संतोष शुक्ल, माधवेंद्र मोहन, मयंक व नितिन तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन प्राचीन जगह की बजाय दूसरी जगह पर पुतला दहन करने का दबाव बना रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। 22 सितंबर से शंकर बारात के साथ ही रामलीला महोत्सव शुरू होना है। अगर न्याय नहीं मिला तो रामलीला कमेटी धरना प्रदर्शन करेगी और पुतला दहन कार्यक्रम भी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed