फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was a stir in the police department due to the information of kidnapping

विवाद के बाद अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप

Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
There was a stir in the police department due to the information of kidnapping
दिबियापुर (औरैया)। पिकअप चालक से विवाद के बाद एक युवक के अपहरण होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुबह कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के बान गांव में युवक के सकुशल मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम थाने के पास स्थित एक दुकान से बैसुंधरा निवासी मोहित का मोबाइल गायब हो गया। मोबाइल पिकअप सवार के पास होने पर मोहित ने अपने साथी आशीष के साथ नहर पुल पर पिकअप रोककर उसमें तोड़फोड़ कर दी। पिकअप में सवार लोग आशीष को गाड़ी में डालकर ले गए। गांव के लोग मामला शांत करा आशीष को घर ले आए। घर पहुंचने के बाद वह दोबारा गायब हो गया। इस पर पिता राजकुमार ने यूपी 112 को पुत्र के अपहरण की सूचना दे दी। अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चारु निगम, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, सीओ सुरेंद्र नाथ से लेकर एसओजी टीम एवं दिबियापुर थाने का पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। पूरी रात पुलिस परेशान रही। सुबह पिता राजकुमार की तहरीर पर आशीष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आशीष कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र के बान गांव में है। पुलिस आशीष को ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि पिकअप सवार लोगों से विवाद के बाद आशीष से उसके पिता ने कुछ कह दिया था। इससे नाराज होकर वह चला गया था। सुबह आशीष सकुशल मिल गया है। उसे पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed