{"_id":"68f512a42c9c1c5ba4022715","slug":"there-was-a-lot-of-buying-of-diyas-wicks-and-kheer-toys-auraiya-news-c-211-1-aur1007-133294-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दिया बाती, खील खिलौना की जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दिया बाती, खील खिलौना की जमकर हुई खरीदारी
Sun, 19 Oct 2025 10:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी27- बिधूना में बाजार में लगी खील खिलौने की दुकान। संवाद
औरैया। दीपावली त्योहार को लेकर रविवार को बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। सराफा बाजार, लेडीज मार्केट व फूलगंज बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं रही। त्योहार पर जरूरी चीजों की जमकर बिक्री हुई। वहीं बच्चों व युवाओं ने मेले में पटाखे खरीदे। भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस बल लगातार बाजार में गश्त करता रहा।
रविवार को छोटी दीपावली के मौके पर नुमाइश मैदान में आयोजित पटाखा मेले में 30 से ज्यादा दुकानों पर देर रात तक खरीदारी चलती रही। वहीं बाजार में दिया बाती, खील खिलौना से लेकर इलेक्ट्रानिक झालरों की खरीदारी हुई। घर की चौखट को सजाने के लिए पताका की लड़ी व शुभलाभ की लड़ी खूब बिक्री। घरों को जगमग करने के लिए तमाम तरह की इलेक्ट्रानिक झालरों की बाजार में खरीदारी की गई। मिठाई दुकानों पर बालूशाही से लेकर काजू कतली की खूब डिमांड रही।
वहीं इमरती भी खूब बिकी। बच्चों ने पटाखा दुकानों पर हल्की आवाज व रोशनी के पटाखों को पसंद किया। खासतौर पर रंग बिरंगे फूलजड़ी बिक्री हुई। वहीं युवाओं ने राकेट व सुतली बम की खरीदारी की। महिलाओं ने घरों में बनाई जाने वाली रंगोली के रंग खरीदे। फूलों की दुकानों से लेकर फलों की ठेलियों पर जमकर खरीदारी की गई।