फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There is no underpass or cut on the highway, the way to the villages is closed

Auraiya News: अंडरपास न ही हाईवे पर कट, गांवों तक पहुंचने का रास्ता बंद

Thu, 26 Jun 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 26 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
There is no underpass or cut on the highway, the way to the villages is closed
औरैया। दिल्ली से कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 (अब 19) करीब 100 गांवों के ग्रामीणों को जख्म दे रहा है। हाईवे अथॉरिटी ने कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग तो बना दिया, लेकिन हाईवे पर पड़ने वाले गांवों तक आने-जाने के रास्तों पर ध्यान नहीं दिया। न तो गांवों के सामने अंडरपास बनाए गए और न ही कोई कट।
विज्ञापन

इससे लोगों को हाईवे पार कर घर या खेतों पर पहुंचना जोखिम भरा है। लोग अक्सर हादसे का शिकार होते हैं। यही नहीं गांवों तक पहुंचने को करीब दस किमी का लंबा चक्कर भी लगाते हैं। कई सालों से प्रधान और ग्रामीण हाईवे प्रबंधन व नेताओं से कट बनाने की मांग करते आए। लेकिन किसी ने भी उनका दर्द नहीं समझा।
विज्ञापन

भारत रत्न पूर्व पीएम अटल सरकार में कानपुर-इटावा हाईवे स्वीकृत हुआ था। शुरुआती दिनों में गांवों के सामने हाईवे पर छोटे-छोटे कट बनाए गए थे। ताकि ग्रामीण आसानी से हाईवे पार कर अपने गंतव्य तक पहुंच सके। लेकिन तेज रफ्तार वाहनों के संचालन में रुकावट और हादसे होने से थोड़े समय बाद ही इन कटों को बोल्टर रखकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हालात यह हैं कि कानपुर देहात की सीमा पर बसे महटौली से भाऊपुर, जैतापुर, जनेतपुर में बने संपर्क मार्गों तक पहुंचने के लिए शहर के दयालपुर या खानपुर अंडर ब्रिज से होकर ही जाना पड़ता है। इससे करीब 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। बाइक व कार सवारों को अधिक फ्यूल खर्च करना पड़ता है तो साइकिल सवारों को पसीना बहाना पड़ता है। हालात यह कि डिवाइडर बनने से पैदल निकलना तक संभव नहीं है और लोगों को ऑटो के सहारे घूमकर किराया देकर आना जाना पड़ता है।
--------------
इन गांवों के लोग हैं प्रभावित
जैतापुर, जनेतपुर, सुरान, राहतपुर, महटौली, रहट पुरर्वा, गाजीपुर, भरसेन, भाऊपुर, भड़ारीपुर, नंदपुर, भगौतीपुर सरैया, क्योंटरा, नंदगांव, मिर्जापुर, कूम्हापुर, सुंदरीपुर, लुहियापुर, चमरौआ, पातेपुर, जरुहौलिया, भैरोपुर, आनेपुर, खरका, भीखापुर, रौतियापुर, मधूपुर, चिरहूली, मिहौली, शहाब्दा, समरथपुर, सलैया, बकरिया, तिलकपुर, निगड़ा,पन्हर, मुढ़ी आदि।
अफसरों व सांसद को दिए पत्र
फोटो-26 एयूआरपी 08 अभिषेक यादव, प्रधान। संवाद
जैतापुर गांव के प्रधान अभिषेक यादव ने बताया कि हाईवे पर जनेतपुर के सामने बने संपर्क मार्ग से करीब 25 गांवों के लोग आवागमन करते हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या किसानों की है। अनाज बेचने या खाद बीज के लिए अक्सर उनका आना जाना होता है। ऐसे में हाईवे पर कट न होने से उन्हें जान जोखिम में डालकर सर्विस रोड की विपरीत दिशा से शहर तक जाना पड़ता है। इससे हादसे होते हैं। इस संबंध में उनके द्वारा अफसरों, हाईवे प्रबंधन व सांसद को शिकायती पत्र दिए गए। लेकिन इस संबंध में आज तक किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई।
उल्टी दिशा में चलने पर एक्सीडेंट का डर
फोटो-26 एयूआरपी 09 संजय राजपूत, दुकानदार। संवाद
उनका गांव धौरेरा शहर से चार किमी दूर है। वह शहर में दुकान चलाते हैं। रोजाना सुबह आना व रात में जाना पड़ता है। गांव के सामने हाईवे द्वारा कोई कट नहीं बनाया गया। इससे उन्हें सर्विस रोड पर रांग साइड आना पड़ता है। इससे सामने से आने वाले वाहनों से एक्सीडेंट होने का खतरा रहता है। उनके खेत भी हाईवे पार पड़ते हैं। खेतों तक जाने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है।


वर्जन
नेशनल हाईवे के लिए भारत सरकार की गाइड लाइन है कि दिल्ली से कोलकाता तक वाहन निर्बाध रूप से चलें। इसलिए कहीं भी कट देने का प्रावधान नहीं है। जिला प्रशासन की पहल पर नेशनल अथॉरिटी सरकार के निर्देश पर ही कुछ व्यवस्था कर सकती है। शहरों व कस्बों में अंडरपास व ओवर ब्रिज बने हैं। इसका लोग उपयोग कर सकते हैं, हर जगह अंडरपास बनाना संभव नहीं है। -उमेश मिश्रा, सीपीएम, हाईवे मेंटीनेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed