फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There is a shortage of medicines at Jan Aushadhi Kendra, demand sent to the government

जन औषधि केंद्र पर दवाओं का टोटा, शासन को भेजी डिमांड

Sat, 07 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
There is a shortage of medicines at Jan Aushadhi Kendra, demand sent to the government
औरैया। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर अधिकांश दवाओं का अभाव है। इस कारण मरीजों को बाहर महंगे दामों में दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। केंद्र के फार्मासिस्ट ने 64 दवाओं की डिमांड शासन को भेजी है। दस दिन बीतने के बाद भी अभी तक दवाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। इस वजह से मरीज परेशान है।
विज्ञापन

50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में शनिवार को चार सौ मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमे उल्टी-दस्त, डायरिया, लू, पेट व सिर दर्द, एंटी रैबीज समेत सभी मर्ज के मरीज शामिल रहे। डॉक्टरों ने मरीजों को देखकर उनको दवाएं लिखीं। वह दवा लेने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर दवाएं नहीं होने पर मरीजों को अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोरों से अधिक दामों में दवाएं खरीदनी पड़ीं। जन औषधि केंद्र के फार्मासिस्ट जसवेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को 64 दवाओं की डिमांड शासन को भेजी गई है। दस दिन बीतने के बाद भी दवाएं उपलब्ध नहीं हो सकी है। केंद्र पर जो दवाएं है उसी से काम चलाना पड़ रहा है। शासन से जल्द ही दवाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed