फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There are many options for voting without voter slip

Auraiya News: मतदाता पर्ची बिना हैं मतदान के कई विकल्प

Thu, 11 May 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 11 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
There are many options for voting without voter slip
औरैया। यदि किसी वोटर के पास चुनाव की पर्ची नहीं पहुंची है तो मतदाता को इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। वोटर अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। बूथ पर बीएलओ पहले से ही उपलब्ध रहेगा। मतदान कराने में बीएलओ आपका सहयोग करेगा। आपको पहचान के लिए फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर जरूर आना होगा। यदि मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है तो उसे बूथ से बिना मतदान के लौटाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि बीएलओ को मतदाता की वोटर पर्ची पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। यदि किसी वोटर के पास मतदाता पर्ची नहीं पहुंची है तो घबराने की जरूरत नहीं है। वह अपना नाम और पहचान पत्र का प्रमाण देकर वोट डाल सकेगा। मतदाताओं को वोट डालने में आसानी रहे इसके लिए 15 पहचान पत्र तय किए गए हैं।
विज्ञापन


इन 15 में से कोई भी ले जाए पहचान पत्र
औरैया। राज्य निर्वाचन आयोग ने वोट डालने के लिए 15 पहचान पत्र तय किए हैं। इनमें से पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य व केंद्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी पहचान पत्र, विभिन्न बैंकों की फोटो युक्त पासबुक, पेनकार्ड, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड, शस्त्र लाइसेंस, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र आदि में से किसी को प्रस्तुत करके मतदान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed