फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   theft in sikhshamitra house

शिक्षामित्र के घर से लाखों की चोरी

Sat, 26 Dec 2020 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
theft in sikhshamitra house
बिधूना (औरैया)। मोहल्ला गांधी नगर में शिक्षामित्र के बंद घर से शुक्रवार रात चोरों ने नगदी और लाखों के जेवर चुरा लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना एरवाकटरा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी शिक्षामित्र बृजेंद्र कुमार पुत्र नाथूराम नगर के गांधीनगर में नीमकरोरी मंदिर के पास धीरेंद्र पाल के मकान में किराये पर रहते हैं। माता जी की तबीयत खराब होने पर वह बिधूना स्थित मकान में ताला डालकर पैतृक गांव गए थे। शुक्रवार रात मकान का ताला तोड़कर चोर 26 हजार रुपये, सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, कुंडल समेत करीब दो लाख के जेवर पार कर ले गए। शनिवार सुबह ताला टूटा देख मकान मालिक धीरेंद्र के भाई ने बृजेंद्र सिंह को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले हुई चोरी का खुलासा नहीं
पुलिस एक सप्ताह पहले अछल्दा रोड पर रेडीमेड कपड़ा व्यापारी नफीस और भर्थना रोड पर कुलदीप यादव के यहां हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed