फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Theft in Ruruganj Devi Temple

Auraiya News: रुरुगंज के देवी मंदिर में चोरी

Mon, 30 Mar 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 30 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Theft in Ruruganj Devi Temple
फोटो-11-मंदिर में बिखरा पड़ा सामान।संवाद - फोटो : गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
बिधूना। क्षेत्र के रुरुगंज गांव के बाहर स्थित मां काली माता के मंदिर में रविवार रात चोरी हो गई। चोर दानपात्र से करीब 90 हजार रुपये नकद, माता रानी के गले की दो मालाएं और लगभग 50 किलो वजन के घंटे व घंटियां चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। देर रात खेत की रखवाली कर लौट रहे किसानों ने काली मंदिर का गेट खुला देखा। उन्होंने इसकी सूचना मंदिर के पुजारी कपिल भगत को दी। रुरुगंज चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक ही ताला टूटा है, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। पीतल की मूर्ति व बड़े घंटे मौजूद हैं। जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ताला टूटने के बजाय चाबी से खोले जाने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि दानपात्र में 90 हजार रुपये होने के दावे की पुष्टि कैसे हुई, इस बिंदु सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed