{"_id":"6016f5998ebc3e08aa4b9231","slug":"theft-in-house-auraiya-news-knp6091450137","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवरात पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवरात पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चपौली गांव में शनिवार रात घर में घुसे चोरों ने नगदी और लाखों के जेवर पार कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव चपौली में रेखा पत्नी निर्मल तिवारी दो बच्चों के साथ रहती है। निर्मल हरियाणा में नौकरी करते हैं। शनिवार रात परिजन सो रहे थे, तभी घर में घुसे चोरों ने नगदी और जेवर चुरा लिए। रविवार सुबह रेखा ने कमरे में सामान बिखरा और अलमारी खुली देखी तो उनके होश उड़ गए। नगदी व जेवर गायब देख जानकारी पड़ोसियों व थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को रेखा ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे 50 हजार रुपये और लगभग चार लाख रुपये से अधिक के जेवर चोरी किए हैं। जांच में जुटी पुलिस को ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत में चोरी का कुछ सामान पड़ा होने की जानकारी दी। खेत में जेवर के खाली डिब्बे पड़े मिले। दिबियापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।