फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Theft accused's condition deteriorated in police custody

Auraiya News: पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी की हालत बिगड़ी

Wed, 05 Apr 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Theft accused's condition deteriorated in police custody
फोटो-05एयूआरपी-45 घटना की जानकारी होने पर दिबियापुर सीएचसी पहुंची एसपी चारू निगम। संवाद
विज्ञापन

फोटो-05एयूआरपी-44- रेफर होने के बाद सीएचसी से बाहर लाते स्वास्थ्य एवं पुलिस कर्मी। संवाद
फोटो-05एयूआरपी-46- आरोपी अतुल। संवाद
फोटो-06एयूआरपी-47- जानकारी देता पिता गंगा सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। पुलिस हिरासत में चोरी की घटना में नामजद बीएसएफ से सेवानिवृत्त व्यक्ति के पुत्र की हालत बिगड़ गई। मां और पुलिस कर्मियों ने युवक को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से युवक को सैंफई रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम और आला अधिकारियों ने दिबियापुर पहुंचकर पड़ताल की।
मंगलवार को गांव ऊधौपुर निवासी प्रांजलि पत्नी रमाकांत के घर पर चोरी हुई थी। घटना में प्रांजलि ने गांव के अतुल उर्फ बच्चा पुत्र गंगा सिंह खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ककोर चौकी इंचार्ज दलवीर सिंह बुधवार सुबह आरोपी अतुल को थाने ले आए। पीछे से उसकी मां निर्मला देवी, पिता गंगा सिंह भी थाने पहुंच गए। यहां दोनों ने अतुल को निर्दोष बताया।
विज्ञापन

दोपहर लगभग एक बजे पुलिस हिरासत में अतुल की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आनन-फानन अतुल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सीओ प्रदीप कुमार भी अस्पताल पहुंचे और पड़ताल की। युवक को गंभीर हालत में सैंफई के लिए रेफर कर दिया गया। दो कांस्टेबल भी उसके साथ सैंफई भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मां निर्मला देवी ने आरोप लगाया कि सुबह छह बजे बेटे को चोरी के आरोप में पुलिस पकड़कर ले गई थी। वह बेकसूर है, इसके बावजूद पुलिस ने उसके साथ जमकर मारपीट की। उधर, एसपी ने पुलिस पिटाई से हालत बिगड़ने की घटना से इंकार किया है। बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अतुल को थाने लाया जा रहा था। इस बीच उसके मुंह से झाग आने लगा। चिकित्सकों ने बताया है कि युवक लंबे समय से मादक पदार्थ का सेवन करता है। आज मादक पदार्थ न मिलने के कारण हालत बिगड़ी है।

इंसेट
जानकारी देते हुए फफक पड़ा पिता
युवक का पिता गंगा सिंह घटना बताते बताते हुए फफक पड़ा। बताया कि पड़ोसी के चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस बुधवार की सुबह बेटे को पकड़ लाई। सुबह जब पुलिस उनके बेटे को लेकर आई थी तब वह पूरी तरह से स्वस्थ था। वह लोग थाने के बाहर मंदिर पर बैठ गए। इस दौरान बेटे को हवालात में जमकर मारा गया। मां निर्मला देवी ने बताया कि बेटा मंगलवार को पूरे दिन ट्रैक्टर चलाता रहा, घर पर था ही नहीं। उसने पुलिस की मिन्नतें कीं कि उसका बेटा निर्दोष है। इसके बावजूद पुलिस नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed