{"_id":"679a72bf251d16483607e560","slug":"the-young-man-who-came-to-his-aunts-house-committed-suicide-by-hanging-himself-auraiya-news-c-211-1-aur1005-121762-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मौसी के घर आए युवक ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मौसी के घर आए युवक ने फंदा लगा दी जान
Wed, 29 Jan 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
औरैया। मौसी के घर आए एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम घर पहुंचे लोगों ने कमरे में शव को लटका देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की है।
युवक ने आत्महत्या किस वजह से की है, परिजन इसकी जानकारी नहीं दे सके।। हालांकि मौके पर प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
कानपुर देहात जनपद के गांव करियापुर डेरापुर अमराहट निवासी पंचम सिंह (22) बुधवार को शहर के मोहल्ला भीखमपुर दयालपुर निवासी मौसा संदीप सिंह के घर आया था। दोपहर के समय परिवार के सभी लोग किसी काम से गए थे।
युवक घर में अकेला था। शाम करीब चार बजे जब संदीप सिंह व अन्य परिवारीजन घर लौटे तो पंचम सिंह का शव कमरे में कुंडे से बंधे फंदे पर लटका देखा।
इस पर संदीप सिंह ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस और पंचम के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिजनों ने आत्महत्या करने के कारण के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की। मौके पर पहुंचे सीओ महेंद्र प्रताप सिंह व कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने जांच की।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में युवक की किसी युवती से प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने की चर्चा होती रही। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।