फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man 's body was found hanged in -laws

ससुराल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 17 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 17 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The young man 's body was found hanged in -laws

दो दिन पूर्व केबिन की मड़ैया स्थित अपनी ससुराल आए एक युवक का शव संदिग्धावस्था में फांसी पर लटका मिला। मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मृतक के ससुरालियों का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। आरोप- प्रत्यारोप के बीच दिबियापुर थाने में दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक एवं मारपीट भी हुई।

विज्ञापन



 
दिबियापुर के समीप ग्राम केबिन की मडै़या में रामशंकर के घर पर उसके दामाद मुलायम सिंह (29) पुत्र स्वर्गीय राम सिंह निवासी ऊमरसेड़ा भर्थना हाल पता तिलकपुर, औरैया का शव बरामदे में उसके ही अंगोछे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और दिबियापुर थाने ले आई।
विज्ञापन



 
इसी बीच थाने में मृतक के ससुरालीजन एवं परिवारीजन एकत्रित हो गए। दोनों पक्षों के बीच आरोप- प्रत्यारोपों का दौर प्रारंभ हो गया। परिजनों ने पहले मृतक की पत्नी प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। बाद में मृतक के भर्थना निवासी साढ़ू अवनीश पर गंभीर आरोप लगाकर उससे भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
परिजन बताते हैं कि मृतक मुलायम सिंह लगभग तीन वर्ष का था, तभी उसके पिता की मौत हो गई थी। तब से वह अपने मामा चतुर सिंह निवासी तिलकपुर, औरैया के घर रह रहा है। 30 जनवरी 2015 को केबिन की मड़ैया निवासी रामशंकर की पुत्री प्रियंका से मुलायम की शादी हुई थी।


11 जून को मुलायम अपनी पत्नी एवं साली के साथ अपने चाचा की नातिन की शादी में सम्मिलित होने के लिए ऊमरसेड़ा गया था। 12 को भर्थना स्थित अपने साढ़ू अवनीश के घर आ गया था। 16 जून की सुबह ससुर के घर बरामदे के कड़े में मुलायम सिंह का शव का अंगोछे से लटका मिला।



 
थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह का कहना है कि हत्या एवं आत्महत्या की गुत्थी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सुलझाया जा सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed