फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The woman hanged herself in her maternal home

Auraiya News: मायके में महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 03 Mar 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 03 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The woman hanged herself in her maternal home
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के चांदूपुर गांव में महिला ने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चांदूपुर गांव निवासी शिवनाथ सिंह मजदूर हैं। बताया कि छोटी बेटी प्रियंका (22) की शादी दो साल पहले इटावा के ऊसराहार थाना के अघेनी निवासी राज से की थी। राज प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के एक साल बाद से बेटी मायके में रह रही थी और उसका ससुरालियों से दहेज का मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शिवनाथ सिंह भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे और अन्य परिजन अजीतमल में गए हुए थे। प्रियंका घर में अकेली थी, तभी उसने कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। पिता ने बताया कि ससुराल वालों से अक्सर फोन पर बेटी का झगड़ा होता था, लेकिन आज बात हुई कि नहीं इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed