{"_id":"626d7a395ab97e782b3bea52","slug":"the-wires-of-ht-line-collided-the-lights-of-three-localities-went-off-auraiya-news-knp6942222116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन के तार टकराए, तीन मोहल्लों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन के तार टकराए, तीन मोहल्लों की बत्ती गुल
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला बहनटोला में एचटी लाइन के तारों के टकराने से आग लग गई और तीन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण लोगों को सुबह पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। जानकारी होने पर पहुंचे बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों ने तार बदलने का काम शुरू किया। तब जाकर 24 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
शहर के मोहल्ला बहनटोला से निकली एचटी लाइन के तारों के शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे अचानक टकराने से आग लग गई। जानकारी होने पर जब तक उपभोक्ता बिजली घर फोन करके आपूर्ति बंद कराते, तब तक बिजली चली गई। इससे मोहल्ला बहनटोला के अलावा निझाई व विधिचंद्र मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सुबह लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। बाद में पहुंचे जेई सुभाष यादव ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बाद में एचटी लाइन के तारों की मरम्मत कराकर शनिवार देर शाम लगभग सात बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जेई सुभाष यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है, तारों को बदलवा कर आपूर्ति बहाल की गई है।