फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The wife of the Secretary-in-Charge stopped the last rites and agreed after being persuaded.

Auraiya News: प्रभारी सचिव की पत्नी ने अंतिम संस्कार रोका, समझाने पर मानीं

Tue, 14 Apr 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The wife of the Secretary-in-Charge stopped the last rites and agreed after being persuaded.
अछल्दा/बिधूना। बिधूना सहकारी संघ के प्रभारी सचिव देवेंद्र सिंह तोमर की संदिग्ध हालात में रविवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

देर शाम शव गांव पहुंचने पर उनकी पत्नी मीना देवी दोनों बच्चों के साथ पहुंचीं। उन्होंने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बाद में ब्लॉक प्रमुख शरद राणा और पुलिस के समझाने के बाद अंतिम संस्कार कराया।
गांव सलेमपुर निवासी देवेंद्र सिंह तोमर (39) घर में अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। बिधूना सीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। परिजन को उनके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो सूचना पर पत्नी मीना देवी बेटे आयुष, नंदू और बेटी अक्षिता के साथ पहुंच गईं। उन्होंने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि वह बीते आठ सालों से बच्चों के साथ अपने मायके लवेदी में रह रही हैं। उनका पति के साथ न्यायालय में मुकदमा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर ब्लॉक प्रमुख शरण राणा और थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने पहुंचकर उन्हें समझाया। काफी देर चली वार्ता के बाद बेटों के नाम संपत्ति करने के आश्वासन के बाद वह मानीं। देवेंद्र सिंह तोमर अकेले ही घर में रहते थे, जबकि पिता व अन्य तीन भाई अलग घर में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed