{"_id":"68d039ca6bb085cc190a3827","slug":"the-well-was-not-closed-even-after-the-death-of-the-innocent-child-auraiya-news-c-211-1-aur1009-131902-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मासूम की मौत के बाद भी बंद नहीं किया गया कुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मासूम की मौत के बाद भी बंद नहीं किया गया कुआं
Sun, 21 Sep 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21एयूआरपी23- मासूम रमन की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव आशा में मासूम की मौत के बाद भी कुआं अभी तक बंद नहीं किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक कुआं करीब 70 साल पुराना है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन में कोहराम मच गया।
आशा गांव निवासी धर्मेद्र का छह वर्षीय बेटा रमन एक हफ्ते पहले मां नीलम के साथ तिर्वा स्थित ननिहाल गया था। शनिवार को वह मामा रचित के साथ वापस घर आया था। दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी अशोक कुमार के सात वर्षीय बेटे नवयुग के साथ घर से करीब 150 मीटर दूर खेलने चला गया। वहां खेलने के दौरान रमन पास में स्थित कुएं गिर गया। उसे बचाने में नवयुग भी कुएं में गिर गया। इसी दौरान गांव की सोनाश्री वहां से निकली तो बच्चों के रोने की आवास पर कुएं के पास पहुंची। देखा दोनों बच्चे कुएं में गिरे थे।
दुपट्टा डालकर निकालने का प्रयास किया लेकिन कोशिश सफल नहीं हो सकी। तभी परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी ले गए। तबतक उसकी रमन की मौत हो चुकी थी। रमन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मौत के बाद भी गांव के कुएं को बंद नहीं किया गया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।