{"_id":"620e9e8e55a4791c7e7ba369","slug":"the-wedding-procession-has-to-come-on-19th-the-house-was-ruined-by-the-fire-auraiya-news-knp6811875133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के लिए आगे आया समाजसेवी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी के लिए आगे आया समाजसेवी संगठन
विज्ञापन
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति ने आर्तिक तंगी से जूझ रहे कांशीराम कॉलोनी निवासी दंपती के घर जाकर उसकी पुत्री की शादी के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराया। मदद पाकर बेटी के परिजनों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
शहर के दिबियापुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी चाय विक्रेता राजकुमार की बेटी शिवानी की शादी 19 फरवरी को होनी है। लगभग दो माह पहले राजकुमार के घर पर आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जल गया था। ऐसे में परिवार के सामने बेटी की शादी के लिए सामान जुटाना असंभव सा था।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद नाथ एडवोकेट ने बताया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने संस्था के सदस्यों को बेटी के विवाह में आमंत्रित कर सहयोग मांगा था।
विज्ञापन
इस पर परिवार को शादी के लिए कपड़े, गृहस्थी के सामान, व आर्थिक मदद प्रदान की। इस मौके पर राकेश गुप्ता, मनीष पुरवार उर्फ हीरू, दीपक सोनी, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद पंकज मिश्रा, महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई, प्रभारी बबिता आदि रहे।