{"_id":"69595e1cdd7f8713f404d061","slug":"the-water-level-in-the-sengar-river-increased-submerging-20-bighas-of-wheat-and-bejhar-crops-auraiya-news-c-211-1-aur1020-137202-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सेंगर नदी में बढ़ा पानी, 20 बीघा गेहूं व बेझर की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सेंगर नदी में बढ़ा पानी, 20 बीघा गेहूं व बेझर की फसल जलमग्न
Sat, 03 Jan 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29-खेत में भरा पानी दिखाता किसान। संवाद
- फोटो : bhadrawah news
औरैया। विकास खंड के ग्राम बघुआ के समीप बहने वाली सेंगर नदी का जलस्तर बढ़ जाने से खेतों में पानी भर गया। इससे लगभग 20 बीघा गेहूं व बेझर की फसल जलमग्न हो गई।
किसानों का कहना है कि नदी के उफान पर आने से इससे जुड़े नालों में पानी वापस आने लगा। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया है। ग्राम बघुआ निवासी किसान देवेंद्र सिंह, गुमान सिंह व पिंटू यादव ने बताया कि नदी का पानी तेजी से बढ़ा। इस संबंध में कोई पूर्व चेतावनी भी नहीं दी गई।
नाले के माध्यम से खेतों में पानी घुसने से किसानों की खड़ी फसल डूब गई। किसानों का कहना है कि फसल तैयार अवस्था में थी, इससे नुकसान और भी अधिक हो गया है। किसानों ने बताया कि इसी तरह की स्थिति रुरुआ गांव के पास भी बनी हुई है, वहां कई किसानों के खेतों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
लगातार जलभराव के चलते फसल सड़ने की आशंका बढ़ गई है। पीड़ित किसानों ने नालों की समय पर सफाई न कराने का आरोप भी लगाया है। किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर राजस्व टीम भेजकर नुकसान का आकलन कराए जाने और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।