{"_id":"67438864d6f4369f01069b04","slug":"the-walls-of-the-school-are-giving-the-mantra-of-prosperity-along-with-education-auraiya-news-c-211-1-aur1002-119173-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शिक्षा के साथ समृद्धि का मंत्र दे रहीं स्कूल की दीवारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शिक्षा के साथ समृद्धि का मंत्र दे रहीं स्कूल की दीवारें
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय स्कूलों में नौनिहालों की प्राथमिक शिक्षा को लेकर नए-नए प्रयोग किए जाते हैं। इस कड़ी में जैतापुर स्थित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कायाकल्प के जरिये नया प्रयोग किया जा रहा है। इसे नवाचार भी कहा जा सकता है। स्कूल की चारदीवारी की रंगाई पुताई में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य व खेलकूद का मंत्र भी दिया जा रहा है।
सदर ब्लॉक के जैतापुर स्थित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कायाकल्प के तहत स्कूल की रंगत बदलने का काम किया जा रहा है। इस कड़ी में स्कूल की छत की मरम्मत, मुख्य बड़ा द्वार और बाउंड्री की रंगत बदली जा रही है। इस कवायद में प्रधानाध्यापक विशाल पोरवाल का कलात्मक प्रयास भी शामिल किया गया है। चारदीवारी पर अलग-अलग ब्लॉक में अलग-अलग तरह की पेंटिंग शोभा बढ़ा रहीं हैं।
इसमें रंग, गिनती व अन्य तरह की जानकारी बच्चों को समझने के लिए रोचक पेंटिंग बनाई गई है। इसके साथ ही सूर्य नमस्कार व योग की विभिन्न स्थितियों को भी दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी यह प्रयोग भा रहा है। वहीं, पुलिस सहायता के टोल फ्री नंबर भी दीवार पर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
कोट
‘ग्राम प्रधान की ओर से स्कूल का कायाकल्प कराया जा रहा है। पेंटिंग को लेकर विचार आया तो इसे खास बनाने के लिए संकेतों को रूप दे दिया है।’-विशाल पोरवाल, प्रधानाध्यापक
-- -- -- -- -- -- -- --
‘वाल पेंटिंग के जरिके पूर्व में भी बच्चों के पठन-पाठन पर ध्यान दिया जाता रहा है, लेकिन निपुण लक्ष्य, स्वास्थ्य, खेल, योग व शिक्षकों को रोजाना आगाह करने वाली पेंटिंग अपने आप में सराहनीय है।’- संजीव कुमार, बीएसए