{"_id":"6270209f3e8f4a10d4633281","slug":"the-wait-is-over-the-bad-hand-pump-started-getting-fixed-auraiya-news-knp69459033","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार हुआ खत्म, सही होने लगा खराब हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार हुआ खत्म, सही होने लगा खराब हैंडपंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला। गर्मी में हैंडपंप खराब होने पर लोगों को अब उसकी मरम्मत के लिए ज्यादा इंतजार करना नहीं पड़ेगा। खंड विकास अधिकारी बिधूना के आदेश पर कस्बा बेला में लगे हैंडपंप की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही रीबोर हैंडपंप की सूची तैयार कर भेजी जा रही है। जिन्हें कुछ दिनों में रीबोर कराने की बात ग्राम पंचायत अधिकारी कह रहे हैं।
पेयजल समस्या को लेकर अमर उजाला ने 26 अप्रैल के अंक में हैंडपंप व वाटर कूलर खराब कैसे बुझे प्यास शीर्षक से खबर छापी थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए खंड विकास अधिकारी बिधूना जितेंद्र सिंह ने कस्बा बेला में लगे हैंडपंपों के मरम्मत का आदेश ग्राम विकास अधिकारी को दिया है।
इसके बाद कस्बे में लगे हैंडपंप की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। जिससे दिबियापुर रोड, मंडी रोड, बस्ती, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेला के आसपास के छह हैंडपंपों की मरम्मत की जाने लगी है। हैंडपंप मरम्मत का कार्य करा रहीं रोजगार सेवक प्राची ने बताया कि अभी हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही रीबोर होने वाले हैंडपंपों की सूची भी मांगी गई है। ग्राम विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी हैंडपंप मरम्मत किए जा रहे है। एक-दो दिन में वाटर कूलर भी चालू हो जाएंगे। इसके बाद जरूरत के आधार पर हैंडपंप रिबोर का कार्य कराया जाएगा।