{"_id":"64eb91e9cf181bb9980b2726","slug":"the-village-head-lodged-a-report-on-four-accused-of-sabotage-in-the-panchayat-house-auraiya-news-c-211-1-aur1001-2294-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पंचायत घर में तोड़फोड़ का आरोप लगा ग्राम प्रधान ने चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पंचायत घर में तोड़फोड़ का आरोप लगा ग्राम प्रधान ने चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अयाना। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैरोपुर के ग्राम प्रधान ने गांव के चार नामजदों पर गाली-गलौज कर पंचायत घर में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जानकारी पर रविवार सुबह करीब एक दर्जन ग्रामीण थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने स्कूल के पास कूड़ादान बनवाने के विरोध में रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने का आरोप लगाया है।
भैरोपुर निवासी रूप सिंह ने अयाना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि वह वर्तमान में भैरोपुर के ग्राम प्रधान हैं। बीते गुरुवार की रात को गांव के नरेंद्र कुमार, आदेश कुमार, हाकिम सिंह व प्रताप सिंह ने पंचायत घर में घुसकर तोड़फोड़ की और कागजात फाड़ दिए। ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने पर उसने आरोपियों के पास जाकर विरोध जताया। जिस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
मामले में रविवार सुबह करीब 12 ग्रामीण थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि ग्राम प्रधान गांव में कूड़ादान का निर्माण करवा रहे हैं। जोकि बस्ती के पास है, साथ ही स्कूल व पंचायत घर भी बगल में हैं। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ग्रामीणों को गंदगी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से कूड़ादान को दूसरे स्थान पर बनवाने की अपील की थी। जिसे ग्राम प्रधान की ओर से नकार दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर में हत्या होने की सूचना पर वह मौके पर गए थे। ग्रामीणों को मामले में लिखित शिकायती पत्र देने के लिए कहा है।