{"_id":"6a7b74344846ab2ec30f6be5","slug":"the-vaccine-is-completely-safe-do-not-pay-attention-to-rumors-auraiya-news-c-211-1-aur1008-149704-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों पर न दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों पर न दें ध्यान
Wed, 12 Aug 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। भाग्यनगर ब्लॉक में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीडी व एचपीवी टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य टीम ने विभिन्न विद्यालयों में चल रहे टीकाकरण की प्रगति परखी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, इसे लेकर किसी तरह की भ्रांति न पालें।
अधीक्षक ने नगर के संत विवेकानंद स्कूल और फफूंद क्षेत्र के जामिया समदिया मदरसा सहित अन्य स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने टीकाकरण की स्थिति जानी और स्टाफ से फीडबैक लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि टीडी और एचपीवी वैक्सीन बच्चों व किशोर-किशोरियों को कई गंभीर बीमारियों से बचाव में कारगर है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में सभी पात्र बच्चों को शामिल कराने की अपील की। इस मौके पर जमीर अहमद व अश्वनी कुमार मौजूद रहे।(संवाद)