{"_id":"698784f719266a4e2002fbb9","slug":"the-uncontrolled-bus-carrying-wedding-guests-collided-with-a-truck-the-driver-was-drunk-auraiya-news-c-211-1-aur1009-139189-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बरातियों की बेकाबू बस ट्रक से टकराई, नशे में था चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बरातियों की बेकाबू बस ट्रक से टकराई, नशे में था चालक
Sun, 08 Feb 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र कानपुर-इटावा हाईवे पर शुक्रवार को बस और ट्रक में टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार बरातियों को चोट नहीं आई।
पुलिस ने सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया। पुलिस की प्राथमिक जांच में बस चालक के नशे में होने से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी रोहित सिंह के परिवारीजन और रिश्तेदार एक बस से दिल्ली से कानपुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बस को चालक भोपाल सिंह चला रहा था, जो मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है। बस इंडियन ऑयल तिराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के आगे पहुंची, तभी आगे जा रहे एक ट्रक से बस की पीछे से भिड़ंत हो गई।
हादसे के समय बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बस में सवार किसी भी बराती को चोट नहीं आई। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उन्हें रोडवेज बस से सुरक्षित कानपुर के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में बस चालक के नशे में होने की बात सामने आई। इसके बाद चालक भोपाल सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। हादसे में बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि चालक का शांतिभंग में चालान किया गया है।