फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The truck 's tire burst, felt jammed , trapped passer

ट्रक का टायर फटने से लगा जाम, फंसे राहगीर

Sat, 16 May 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 16 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
The truck 's tire burst, felt jammed , trapped passer

नहर पुल पर शुक्रवार सुबह एक ओवरलोड ट्रक का टायर फटने से औरैया- कन्नौज विलरायां पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। सुबह लगा जाम दोपहर बाद ही खुल सका। इस दौरान पैदल एवं वाहन सवार भीषण गर्मी के चलते परेशान रहे।

विज्ञापन



 
नगर के बीचों बीच गुजरे औरैया कन्नौज मार्ग पर स्थित नहर पुल पर शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे एक ओवरलोड ट्रक का टायर फट गया। इससे ट्रक सड़क के बीचों बीच फंस गया। थोड़ी देर में बड़े एवं छोटे वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन



थाना एवं यातायात पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंचते तब तक जाम विकराल रूप धारण कर चुका था। दोपहर में विद्यालयों की छुट्टी हुई तो जाम में स्कूली बच्चे भी फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
लोगों का कहना है कि नगर के सबसे व्यस्त नहर बाजार में आए दिन जाम लगने की दो वजह हैं। एक वजह नहर बाजार में फैला भारी अतिक्रमण है।


वहीं दूसरी वजह यहां का खराब रास्ता है। ऊबड़ खाबड़ रास्ते के कारण बड़े एवं भारी वाहनों के पार्टस क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। कई बार तो ब्रेक फेल होने से हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय व्यापारी इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर चुके हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के कारण रास्ता दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed