फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The truck overturned, Adhaed deaths

ट्रक पलटा, अध्ाेड़ की माैत

Thu, 10 Nov 2016 11:07 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 10 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
The truck overturned, Adhaed deaths
- पलटे ट्रक को हटाती क्रेन। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौकी रोड पर गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक बेकाबू होकर ढाबे पर पलट गया। ढाबे में सो रहे  अधेड़ की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को औरैया-जालौन मार्ग पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। एसडीएम व इंस्पेक्टर के समझाने से यह लोग मान गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


देवकली चौकी के पास औरैया-जालौन मार्ग पर सड़क किनारे पप्पू श्रीवास्तव के ढाबे पर इनके मामा महेंद्र श्रीवास्तव (51) पुत्र रघुवर श्रीवास्तव निवासी ब्रह्मनगर, औरैया बुधवार की रात सो रहे थे। गुरुवार सुबह लगभग चार बजे जालौन की ओर से आ रहा गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर ढाबे पर पलट गया। ट्रक  केे नीचे दबकर महेंद्र श्रीवास्तव की मौत हो गई। ढाबे पर ट्रक पलटने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने क्रेन मंगवाकर गिट्टी में दबे शव को बाहर निकलवाया। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने शव को औरैया-जालौन मार्ग पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा व एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। इस पर परिजन मान गए। इन्होंने जाम नहीं लगाया। हालांकि इस दौरान मार्ग पर भीड़ जमा होने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने खासी मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed