{"_id":"58b714c94f1c1bbd56833cb3","slug":"the-truck-hit-the-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
auraiya,amar ujala beauro
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी से सब्जी व अन्य सामान लेकर मुरादगंज जा रहे एक बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे।
बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कृषि उत्पादन मंडी से एक बाइक पर सवार तीन लोग बोरे में सामान लेकर मुरादगंज को निकले थे। यह सभी हाइवे पर चढ़कर मुरादगंज की ओर मुडे थे कि इटावा की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। चालक ट्रक को लेकर कानपुर की ओर भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। घायल बाइक सवार छन्नू (45) पुत्र मन्नीलाल, लल्ला बाबू (52) पुत्र लालाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डाक्टरों ने दोनों घायलों को रेफर कर दिया। बाइक सवार तीसरे युवक शंकर (25) पुत्र लल्ला बाबू को हल्की चोटें आईं। शंकर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शंकर ने बताया कि उसके बुआ की पुत्री की शादी है। शादी में उपयोग आने वाले कुछ सामान को लेकर वह मंडी से निकला था।