फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The thugs targeted two businessmen under the Sadar Kotwali area.

Auraiya News: फोन पर फर्जी मैसेज भेजकर कॉलर ने की हजारों की ठगी

Sat, 04 Nov 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The thugs targeted two businessmen under the Sadar Kotwali area.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो व्यापारियों को ठगों ने अपना निशाना बनाया। इस दौरान ठगों ने उनके मोबाइल पर फर्जी मैसेज भी भेजे। वहीं अधिक रुपये भेजे जाने की बात कहकर उनसे रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी मनीष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गिफ्ट सामानों की थाेक की दुकान किए हुए है। 31 अक्तूबर को मुरादगंज से उसके पास एक फोन आया। जिस पर उसने घर में लगने वाले सामान की जानकारी हासिल करते हुए उससे बिल मंगवाया। जब व्यापारी मनीष ने बिल भेज दिया तो उसने उसके खाते में रुपये भेजे जाने का एक फर्जी मैसेज डाल दिया। दूसरी बार में पांच हजार के बजाय 50 हजार भेजने का मैसेज भी डाला और कहा कि यह गलती से चला गया है। इसलिए वह उसे रुपये वापस कर दे।
विज्ञापन

इस पर व्यापारी द्वारा उसे 49 हजार वापस कर दिए। जब उसने बैंक डिटेल जांची तो ठगी का अहसास हुआ। वहीं मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी शिवाकांत ने बताया कि उनकी बर्तन की दुकान हैं। एक कॉलर ने उन्हें फोन लगाया और उसने 50 टिफिन के पीस मांगे। अपने आप को केंद्रीय विद्यालय में होने की बात कही। कहा कि उसने 11,250 का एक फर्जी मैसेज डाल दिया और बाद में 10 हजार भेजने की जगह एक लाख का मैसेज डाल दिया। बताया कि वह दोनों मैसेज फर्जी थे। इसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक से भी की थी। मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि जो भी शिकायती पत्र दिया जाएगा उसकी जांच कराई जाएगी। यदि ठगी हुई होगी तो साइबर सेल से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed