फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The thief was identified from the CCTV footage installed in Mega Mart of Kanpur.

Auraiya News: कानपुर के मेगा मार्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुई टप्पेबाज की शिनाख्त

Thu, 12 Oct 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The thief was identified from the CCTV footage installed in Mega Mart of Kanpur.
औरैया। पिछले दिनों शहर में सुभाष चौक पर एक डेयरी संचालक से 78 हजार रुपये की टप्पेबाजी करने वाला आरोपी कानपुर के एक मेगा मार्ट के सीसीटीवी में कैद हुआ है। इस मामले में घटना के बाद जुटी कोतवाली पुलिस ने फुटेज लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के राजनदाजपुर निवासी डेयरी संचालक हरगोविंद छह अक्तूबर को कानपुर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 78 हजार रुपये निकालकर साइकिल पर थैला टांग कर जा रहे थे। सुभाष चौक के पास जब वह साइकिल किनारे खड़ी करके कुछ सामान खरीद रहे थे। तभी बाइक सवार टप्पेबाज उसकी साइकिल से थैला उताकर भाग गए। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी हाथ पैर मारे, लेकिन टप्पेबाजों का पता नहीं लगा सकी थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। जहां पुलिस को गुरुवार को छानबीन के दौरान कानपुर के एक मेगा मार्ट के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक सामान खरीदारी करते हुए देखा गया। औरैया से लिए गए सीसीटीवी फुटेज की मिलान के बाद पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed