{"_id":"6815187c11ac4442060b42c7","slug":"the-teenager-started-singing-and-posted-a-video-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1096854-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गाना लगा किशोरी ने पोस्ट किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गाना लगा किशोरी ने पोस्ट किया वीडियो
Sat, 03 May 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 03 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर से सटे एक गांव की किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश से पहले सल्फास की शीशी के साथ सुसाइड नोट लिख वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इसमें उसने तेरी गलियों से उठेगा जनाजा मेरा गाना भी लगाया।
उधर, मीडिया सेल की सतर्कता के चलते समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और किशोरी को आत्महत्या करने से बचा लिया। पुलिस ने उसकी पीड़ा सुनने के बाद उसे जागरूक किया।
सदर कोतवाली के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने गुरुवार रात को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें किशोरी का सिर्फ हाथ दिख रहा है। वीडियो में सुसाइड नोट में लिपटी सल्फास की शीशी दिख रही। किशोरी ने लिखा कि मर जाएंगे हम भी। सब खुश हो जाएंगे हमसे। हम सबको परेशान करते हैं। आई एम रियली सॉरी सारे लोगों को गुडबाय। इसके बाद किशोरी ने लिखा कौन सा बीमारी की दवा है बताओ।
विज्ञापन
इस वीडियो के पोस्ट होने के कुछ मिनट बाद भी मीडिया सेल की इस पर नजर पड़ गई। पुलिस ने सोशल मीडिया आईडी को ट्रैक कर किशोरी का पता ढूंढ निकाला। गांव पता चलने पर कोतवाल ललितेश त्रिपाठी महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। सही समय पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या करने से बचा लिया।
कोतवाल ने किशोरी की पीड़ा सुन समाधान करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही परिजनों को भी किशोरी का ध्यान रखने के लिए कहा। पुलिस के समझाने के बाद किशोरी ने कहा कि उसने भूलवश यह कदम उठाने की कोशिश की थी। अब वह ऐसा कोई काम नहीं करेगी। पुलिस के इस कार्य की लोगों ने सराहना की है।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने कहा कि परिवार के सदस्यों को बच्चों के व्यवहार व गतिविधियों पर गौर करना चाहिए। यदि बच्चे गलती करते हैं तो उनसे नाराज होकर बात बंद करने की जगह साथ बैठकर उनको समझाएं। बच्चे यदि अपनी समस्या का खुल कर बता देंगे तो उनके मन में आत्महत्या करने जैसा कृत्य मन में नहीं आएगा।