{"_id":"643d9302add0f0ebab09d644","slug":"the-team-reached-to-investigate-the-complaint-of-taking-bribe-auraiya-news-c-12-1-185319-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रिश्वत लेने की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रिश्वत लेने की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम
Tue, 18 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो17एयूआरपी 34 - अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ करती टीम। संवादसंवाद न्यूज एजेंसी
कंचौसी। सहार ब्लॉक के नौगावां कंचौसी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में दवाइयां देने के एवज में पैसे लेने की शिकायत पर सोमवार को दो सदस्यीय टीम ने अस्पताल पहुंच जांच की। टीम ने शिकायत कर्ता व ग्रामीणों को अस्पताल बुलाकर मामले में साक्ष्य जुटाए। टीम ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है।
कंचौसी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में वॉर्ड ब्वॉय के रवैये से परेशान अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों ने जिला आयुर्वेद अधिकारी से शिकायत की थी। मामले में सोमवार को जिला आयुर्वेद अधिकारी की ओर से गठित की गई दो सदस्यीय टीम के डॉ. आलोक कुमार व डॉ. रवि गुप्ता ने अस्पताल पहुंच मामले की जांच की। टीम ने शिकायत करने वाले मरीजों को अस्पताल में बुलाया।
इस दौरान अस्पताल पहुंचे शिकायत कर्ता अभिषेक, अभय, रविकांत सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता आदि ने बताया कि अस्पताल की प्रभारी डॉ. आरती शर्मा की तीन दिन ड्यूटी अछल्दा अस्पताल में लगी है। इन तीन दिनों में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को वार्ड ब्वॉय बिना रुपये दिए दवाइयां नहीं देता है। पैसे न होने पर दवाइयां न होने की बात कहकर लौटा देता है।
विज्ञापन
इस संबंध में कई बार केंद्र प्रभारी डॉ. आरती से शिकायत की। केंद्र प्रभारी के कई बार चेतावनी देने के बाद भी उसके रवैये में बदलाव नहीं आया। टीम ने अन्य ग्रामीणों व वार्ड ब्वॉय से भी पूछताछ की है। टीम के सदस्य डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि तैयारी की गई जांच रिपोर्ट जिला आयुर्वेद अधिकारी को सौंपी जाएगी।