Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The taste of Malihabadi Dasheri falls flat in the markets.

Auraiya News: मंडियों में मलिहाबादी दशहरी का स्वाद फीका

Mon, 29 Jun 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 29 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The taste of Malihabadi Dasheri falls flat in the markets.
फोटो -13- दशहरी आम की खरीददारी करता युवक। संवाद
औरैया। मलिहाबाद की दशहरी अपने स्वाद, मिठास और खुशबू के लिए पहचानी जाती है लेकिन अबकी इसके स्वाद में आई कमी लोगों को निराश कर रही है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर बारिश न होने के कारण दशहरी में मिठास और गूदा विकसित नहीं हो सका है। वहीं मिठास कम होने से आम की बिक्री में भी गिरावट आई है।
आम के शौकीनों को हर साल एक जून से डाल की पकी दशहरी का इंतजार रहता है। 15 से 20 जून तक यह मंडियों में पूरी तरह छा जाती है। हालांकि इस बार मानसून की देरी का असर न सिर्फ स्वाद, बल्कि इसकी कीमतों और फसल पर भी साफ देखा जा रहा है। थोक मंडी में इस समय डाल की पकी दशहरी 30 से 35 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। वहीं रेहड़ी पर आम का भाव 40-50 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार बारिश न होने से मंडियों में आम बेचने में काफी समय लग रहा है। अत्यधिक गर्मी के कारण आम के जल्दी खराब होने की आशंका भी रहती है। वहीं इस बार स्वाद फीका रहने की वजह से आम की बिक्री ने रफ्तार नहीं पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बोले दुकानदार-मिठास और खुशबू नहीं है
हर साल दशहरी आते ही दुकान पर लाइन लग जाती थी। इस बार आम तो आ गया है लेकिन ग्राहक खाकर शिकायत कर रहे हैं कि इसमें पहले जैसी मिठास और खुशबू नहीं है। -मुरसलीम, आम विक्रेता
-----
बारिश न होने और भीषण गर्मी के कारण डाल से टूटकर आने वाला पका आम ज्यादा दिन टिक नहीं पा रहा है। फल जल्दी सड़ रहे हैं। नुकसान से बचने के लिए सीमित आम मंगवाया जा रहा है।- अरसान, फल विक्रेता
-----
इस बार मार्केट का गणित बदल गया है। डाल की पकी दशहरी की तुलना में इस बार शुरुआत में कच्चा आम बेचने वाले बागवानों ने अधिक मुनाफा कमाया है। अबकी पहले जैसी बिक्री नहीं। - लईक, फल आढ़ती

----
बढ़ते तापमान से बेस्वाद हुआ आम
जून के महीने में औसत से अधिक तापमान और लू के थपेड़ों के कारण मिट्टी की नमी पूरी तरह खत्म हो गई। मानसून समय पर सक्रिय न होने से जो प्री-मानसून बारिश होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई है। पौधों को फल पकने के समय जिस आर्द्रता की आवश्यकता होती है, वह नहीं मिल सकी है। इसी असंतुलन का असर फलों के पकने की प्राकृतिक प्रक्रिया और उनके मिठास पर पड़ा है।-डॉ. रामपलट, मौसम वैज्ञानिक

फोटो -13- दशहरी आम की खरीददारी करता युवक। संवाद

फोटो -13- दशहरी आम की खरीददारी करता युवक। संवाद

फोटो -13- दशहरी आम की खरीददारी करता युवक। संवाद

फोटो -13- दशहरी आम की खरीददारी करता युवक। संवाद

फोटो -13- दशहरी आम की खरीददारी करता युवक। संवाद

फोटो -13- दशहरी आम की खरीददारी करता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed