फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The sun did not shine, the wind and frost shook

Auraiya News: नहीं निकली धूप, हवा और गलन ने कंपकंपाया

Fri, 26 Jan 2024 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 26 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
The sun did not shine, the wind and frost shook
औरैया। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम गलन के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। पूरे दिन सूर्य ने दर्शन नहीं दिए। वहीं सुबह-शाम जबरदस्त कोहरा देखने को मिला। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से लोग दिन में भी कंपकंपाते रहे। राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव और रूम हीटर का सहारा लिया।
विज्ञापन

गलन के कारण सड़कों पर रौनक कम देखने को मिली। ज्यादातर लोग अपने प्रतिष्ठानों और घरों में ही नजर आए। घरों में लोग रूम हीटर जलाकर सर्दी से निजात पाने में जुगत में जुटे रहे। दिन की अपेक्षा सुबह-शाम गलन अधिक होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घने कोहरे के कारण आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। कोहरे के कारण ओस भी पड़ रही है। ठंड के कारण सबसे अधिक दिक्कत गरीब वर्ग के लोगों को हो रही है। वह किसी तरह से ठंड को झेल रहे हैं।
विज्ञापन

---------
30 जनवरी तक ऐसे ही रहेगा मौसम
30 जनवरी तक मौसम में कोई सुधार की संभावना नहीं दिख रही है। 31 जनवरी से मौसम साफ होने की संभावना है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री व अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। - डॉ.अनंत कुमार, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed