{"_id":"c594f39c1ad95b644f877c618923ea42","slug":"the-strike-trapped-in-the-pond-beautification-drive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल में फंस तालाब सुंदरीकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल में फंस तालाब सुंदरीकरण अभियान
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते कई माह से चल रहा गौरैया तालाब सुंदरीकरण अभियान डिप्लोमा इंजीनियरों के कार्य बहिष्कार के चलते अधर में लटक गया है। पालिका की ओर से तालाब के सुंदरीकरण के लिए जेई को इस्टीमेट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन काम ठप पड़ा है।
डीएम माला श्रीवास्तव के आदेश पर ऐतिहासिक गौरैया तालाब के सुंदरीकरण का अभियान करीब छह माह से चल रहा है। पालिका प्रशासन ने तालाब को पूरी तरह से खाली करवा कर उसमें भरा कचरा व गंदा पानी साफ करवा दिया है। अभियान के तहत तालाब सुंदरीकरण के लिए आवास विकास विभाग को नक्शा व इस्टीमेट तैयार करने के डीएम ने निर्देश दिए थे।
लेकिन बाद में कार्यदाई संस्था बदलकर नक्शा और इस्टीमेट की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन को सौंप दी गई। पालिका प्रशासन ने तेजी से काम करते हुए नक्शा तैयार कर डीएम की संस्तुति भी ले ली। वहीं इस्टीमेट पर चल रहा काम डिप्लोमा इंजीनियरों के कार्य बहिष्कार हड़ताल के चलते रुक गया।
विज्ञापन
मामले में पालिका की अधिशाषी अधिकारी राधा तिवारी ने बताया कि पालिका प्रशासन को आदेश मिलने के बाद नक्शा तैयार कर डीएम की संस्तुति प्राप्त कर ली गई है। वहीं इस्टीमेट को भी तैयार कराए जाने का काम किया जा रहा था। पर डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल के चलते फिलहाल इस्टीमेट का काम रुक गया है। हड़ताल समाप्त होते ही इस दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।