फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The storm caused havoc, the death of the villager and the power failure of 200 villages

आंधी ने मचाई तबाही, ग्रामीण की मौत व 200 गांवों की बिजली गुल

Mon, 23 May 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
The storm caused havoc, the death of the villager and the power failure of 200 villages
औरैया जिले के बिधूना में आंधी आने पर गिरा आम का पेड़। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले में सोमवार सुबह आई तेज आंधी और बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी से काफी संख्या में पेड़, बिजली के खंभे, कच्चे मकान की दीवार व झोपड़ियां गिर गईं। खंभे और तार टूटने से 200 गांवों की आपूर्ति ठप रही। आंधी की वजह से जनहानि और पशुहानि भी हुई। बिजली विभाग नुकसान का आकलन करा रहा है। देर शाम तक शहर के कुछ इलाकों में बिजली आ गई। ग्रामीण इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उधर, बिधूना क्षेत्र के पुर्वा दला में तेज आंधी आने पर पेड़ गिरने से एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से कड़क धूप निकली तो उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे। 10 बजते ही अचानक मौसम बदल गया। पहले धूल भरी आंधी चली, इसके बाद काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। बिधूना, बेला और फफूंद, सहार क्षेत्र में आंधी का ज्यादा असर रहा। कुछ ही देर बाद आंधी के साथ पानी भी आ गया।
विज्ञापन

बिधूना में पुर्वा दला निवासी किसान रामसनेही (70) के ऊपर आम का पेड़ गिर गया। पुत्र घनश्याम ने बताया कि पिता सुबह साढ़े 10 बजे के करीब खेत पर जाने के लिए निकले थे, तेज आंधी आने पर उनके ऊपर पेड़ गिर पड़ा। जब तक सैफई ले जाते उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी इतनी तेज थी कि बिधूना फीडर से एरवाकटरा ब्लाक जाने वाली विद्युत लाइन के चार खंभे नगला तुला, कसान नगला, भटौली के पास टूट गए। इसके अलावा भटौली, बिधूना रोड आदि स्थानों पर 17 खंभे टूट गए। इससे सराय कछवाह, बहादुरपुर, चंदौली, कन्नपुर, कवा, रठगांव, साहसपुर, बमुराहा, बदनपुर, भटौली, नगला पन्नी, जगतपुर, करमूपुर समेत पसुआ फीडर के 26, विश्वबैंक फीडर के 32, एरवाकटरा फीडर के 17 गांवों की बिजली देर शाम तक गुल रही।
अजीतमल क्षेत्र के असेनी से सबस्टेशन अटसू को गई बिजली लाइन पर बल्लापुर के पास 11 हजार वोल्ट लाइन पर पेड़ टूट कर गिर गया। इससे अटसू व अजीतमल कस्बा समेत करीब 25 गांव के बिजली देर शाम तक गुल रही। वहीं, बेला उपकेंद्र के शिवरा, निवादा, पुर्वा दूजे व पुर्वा सुजान, भुलाहार में पेड़ गिरने से सिमरापुरवा, ढिपारा, पृथ्वीपुर, सुनीखेड़ा, मल्हौसी, याकूबपुर, नुनारी, पटना, धुंधपुर, चिरौली समेत करीब 100 गांवों की बिजली गुल रही।
देर शाम तक बिजली विभाग के अधिकारी व लाइनमैन फाल्ट ढूंढने में लगे रहे। औरैया शहर में सुबह 10 बजे से आंधी की वजह से गई बिजली दोपहर एक बजे आई। करीब डेढ़ घंटे बाद आंधी थमने के बाद बिजली विभाग ने पेट्रोलिंग कर मरम्मत काम शुरू किया। इस बीच ग्रामीण इलाकों में सुबह 10 बजे से गुल हुई बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। बिजली जाने से लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
अधीक्षण अभियंता दिनेश दोहरे ने कहा कि जिले में आंधी-बारिश से कई जगहों पर तार टूटने व खंभे गिरने की सूचना मिली है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। इसके अलावा टीमें पेट्रोलिंग कर रही हैं। जहां खंभे गिरे व टूटे हैं, उन्हें बदला जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
आंधी से गिरी दीवार, मां-बेटे घायल
अछल्दा। क्षेत्र बीसरमऊ में तेज आंधी से शिवराज सिंह के घर की दीवार गिर गई। इससे पास में सो रहा बेटा विकास (13) व उसकी मां रेखा देवी मलबे में दबकर घायल हो गईं। तेज धमाके के साथ दीवार गिरने की आहट मिलते ही परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। दोनों को मलबे से बाहर निकाल कर सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। शिवराज ने बताया कि हादसे के वक्त वह खेत पर गया था। हालत गंभीर होने पर मां-बेटे को सैफई रेफर किया गया है।
ककराही और सैनिक नगर फीडर की आपूर्ति रही बंद
दिबियापुर। तेज आंधी से ककराही फीडर का मेन लाइन का खंभा टूट गया। इससे आपूर्ति बंद कर दी गई। वहीं सैनिक नगर और दिबियापुर फीडर में भी फाल्ट होने पर आपूर्ति बंद कर दी गई। दोपहर एक बजे के करीब दिबियापुर फीडर की आपूर्ति चालू हो गई, जबकि दोनों फीडर देर शाम तक चालू नहीं हो सके।

मुर्गी फार्म की टिन शेड व दीवार गिरी, 100 मुर्गियां मरीं
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रुरुगंज निवासी मोहम्मद इश्तकार कुरैशी के मुर्गी फार्म की टिन शेड और दीवार आंधी में गिर गई। उन्होंने बताया कि दीवार और टिन शेड गिरने से 100 मुर्गियां मरी हैं।

औरैया में भाऊपुर के पास टूट कर गिरा सोलर पैनल। संवाद

औरैया में भाऊपुर के पास टूट कर गिरा सोलर पैनल। संवाद- फोटो : AURAIYA

 आंधी से उड़ा भागवत कथा का पंडाल।संवाद

आंधी से उड़ा भागवत कथा का पंडाल।संवाद- फोटो : AURAIYA

औरैया के फफूंद क्षेत्र में विद्युत लाइन पर गिरा पेड़ा। संवाद

औरैया के फफूंद क्षेत्र में विद्युत लाइन पर गिरा पेड़ा। संवाद- फोटो : AURAIYA

औरैया में धूल भरी आंधी और गुजरते राहगीर।संवाद

औरैया में धूल भरी आंधी और गुजरते राहगीर।संवाद- फोटो : AURAIYA

 औरैया ः मुर्गी फार्म की दीवार व टिनशेड गिरने से मरी पड़ी मुर्गियां। संवाद

औरैया ः मुर्गी फार्म की दीवार व टिनशेड गिरने से मरी पड़ी मुर्गियां। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed