फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The shade of two plants getting per person in the figures

आंकड़ों में प्रति व्यक्ति को मिल रही दो पौधों की छाया

Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The shade of two plants getting per person in the figures
दिबियापुर (औरैया)। सरकारी आंकड़ों में औरैया जिले की बीहड़ी और मैदानी जमीन में प्रतिवर्ष लगने वाले लाखों पौधे खूब हरेभरे हैं। धरातल पर कुछ भी हो, लेकिन कागजों में चारों ओर हरियाली छाई हुई है। सरकारी आंकड़े भी यही बताते हैं। चार जुलाई को हुए वृहद पौधरोपण को मिलाकर पांच वर्षों में कुल 37 लाख 52 हजार 611 पौधे लग चुके हैं। हकीकत में कई स्थानों पर इनका नामोनिशान तक नहीं है।
विज्ञापन

जिले का क्षेत्रफल लगभग 2016 वर्ग किलोमीटर है। यानी प्रति वर्ग किलोमीटर में 1861 पौधे लगाए जा चुके हैं। जनसंख्या 13 लाख 79 हजार 545 (जनगणना 2011) है। इस औसत से प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से में दो से तीन पेड़ पौधे आते हैं।
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद कितने पौैधे पेड़ों में तब्दील हुए, इसका जिक्र कहीं भी खुलकर वन विभाग नहीं करता है। हरियाली केवल फाइलों में दिखाई जा रही है। इसी सप्ताह हुए पौधरोपण अभियान में लगाए गए ज्यादातर पौधे भी सूख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षवार लगाए गए पौधे
वर्ष 2017-18 2,40,061
वर्ष 2018-19 5,40,000
वर्ष 2019-20 7,47,350
वर्ष 2020-21 10,01,200
वर्ष 2021-22 12,15,000
गोवंश को बाहर भगाता एक श्रमिक
दिबियापुर (औरैया)। चार जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान में जिले भर में पौधे लगाए गए। कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी के साथ अधिकारियों ने डीएफओ कार्यालय के पास वन विभाग की कई एकड़ भूमि पर पौधे लगाए थे। पौधों को बचाने के लिए चारों ओर सीमेंट के खंभे लगाए गए, लेकिन उनमें तार नहीं लगे। इससे मवेशी कुछ पौधे चर गए। बहुत से पौधे सूख भी गए हैं। इस संबंध में विभागीय कर्मियों का कहना है कि अभी तक बरसात शुरू न होने के कारण पौधे सूख रहे हैं। इन्हें हराभरा रखने के लिए यहां टैंकर से नियमित पानी डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed