{"_id":"68a0ceae16d10c799c0e2159","slug":"the-scorching-sun-and-humidity-made-life-miserable-auraiya-news-c-211-1-aur1007-130172-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चटक धूप और उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चटक धूप और उमस ने किया बेहाल
Sun, 17 Aug 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। दो दिनों से चटक धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग धूप से बचते रहे। बार-बार प्यास लगने से लोग रास्ते में हैंडपंपों पर पानी पीते नजर आए।
तेज धूप के कारण पसीने से लोग थकावट और चिड़चिड़ापन महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच दिनों से तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा था। दो दिनों से इसमें बढ़ोतरी देखी गई है। बढ़ती गर्मी और उमस का असर स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। उल्टी-दस्त, बुखार और डायरिया जैसी बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। स्थानीय अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं।
डॉ. एमपी सिंह का कहना है कि इस मौसम में धूप में अनावश्यक न निकलें। पानी खूब पीएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। उधर, कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवाएं धीमी चल रहीं, तेज धूप बनी रहेगी।