फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The road has not been repaired for 15 years, it becomes a swamp in the rain

Auraiya News: 15 साल से नहीं हुई सड़क की मरम्मत, बारिश में दलदल

Wed, 16 Jul 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 16 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The road has not been repaired for 15 years, it becomes a swamp in the rain
जुआ से रामनगर-भैंसोल मार्ग जर्जर व सड़क पर भरा बरसाती पानी। - फोटो : जुआ से रामनगर-भैंसोल मार्ग जर्जर व सड़क पर भरा बरसाती पानी।
फफूंद। क्षेत्र के जुआ गांव से रामनगर होते हुए भैंसोल जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। करीब 15 साल से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही सड़क दलदल बन गई है। इससे 10 गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है। फफूंद क्षेत्र में जुआ-अटसू मार्ग से रामनगर-भैंसोल-सल्हूपुर संपर्क मार्ग का 15 साल पहले डामरीकरण कराया गया था।
इस मार्ग से जुआ, मुड़ेना, मिलख, मल्लाहन की मड़ैया, गुदरी, फूटाताल व रामनगर के सैकड़ों लोग रोजाना आते-जाते हैं। खराब हो चुकी सड़क बारिश में दलदल बन गई है।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार, रामजीवन, बृजेंद्र कुमार, चेतराम, सुरेश, अयूब खां, प्रभुदयाल, रामकुमार, संतोष कुमार, आनंद कुमार, राकेश दोहरे, नरेश चंद्र, सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 15 से अधिक गांव के किसानों के खाते भैंसोल में स्थित सेंट्रल बैंक में खुले हुए हैं। अछल्दा आने जाने लिए भी इन गांव के लोगों को भैंसोल आना पड़ता है। मरम्मत न होने से सड़क बेहद जर्जर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल और दो पहिया सवारों का सड़क पर चलना मुश्किल है। लोक निर्माण विभाग और मंडी परिषद से सड़क दुरुस्त कराने की मांग बराबर करते चले आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा कि आधी सड़क मंडी परिषद व आधी लोनिवि के अधीन है।

भैंसोल की प्रधान साधना सिंह ने बताया कि सड़क दुरुस्त कराने के लिए वह लोक निर्माण विभाग,आरईडी और मंडी परिषद के कार्यालय जाकर पत्र भी दे चुकी हैं। कोई सुनवाई नहीं हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed