{"_id":"6a7b766f0da41bae30092b4b","slug":"the-road-became-waterlogged-due-to-a-breach-in-the-minor-canal-auraiya-news-c-211-1-aur1008-149712-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: माइनर कटने से सड़क हो गई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: माइनर कटने से सड़क हो गई जलमग्न
Wed, 12 Aug 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
तहसील में बना स्मारक। संवाद
- फोटो : Archive
दिबियापुर। रामगढ़ ढरकन रोड पर वीरेंद्र शुक्ला इंटर कॉलेज के पास माइनर कट जाने से सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के जेई ने मौके पर पहुंचकर माइनर को बंद करवाया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या हरचंदपुर रजबहा से निकलने वाले सरायपुख्ता माइनर के कटने के कारण हुई है। पानी सीधे सड़क पर बहने लगा और पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। इससे न केवल आवागमन बाधित हुआ है, बल्कि आसपास के रिहायशी इलाकों और खेतों में भी पानी घुस गया है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। सिंचाई विभाग के जेई राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पानी को बंद करवा दिया गया है।