फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The railway crossing remained closed for seven hours, causing a traffic jam

Auraiya News: सात घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, लगा जाम

Sat, 04 Jan 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The railway crossing remained closed for seven hours, causing a traffic jam
कंचौसी। कोहरा के चलते शनिवार को ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया। इसके चलते कस्बा स्थित पूर्वी क्रॉसिंग सात घंटे लगातार बंद रही। इस दौरान फाटक के दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक बंद होने के कारण दोनों ओर एक-एक किमी तक जाम देखने को मिला।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्राॅसिंग है। शनिवार सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक फाटक बंद रहा। इसके चलते रसूलाबाद-औरैया मुख्य मार्ग पर क्रॉसिंग लगातार बंद होने के कारण वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। राहगीर जाम के कारण परेशान हुए। ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण क्रॉसिंग खुल न सकी। सात घंटे क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों तरफ ट्रक, डंपर, छोटे-बड़े वाहन व स्कूली वाहन फंसे रहे। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते राहगीरों को आए दिन जाम से परेशानी होती है।
विज्ञापन




जाम के चलते कस्बे के लोगों और दुकानदारों को भी परेशानी रही। कस्बा व्यापारी अनूप पोरवाल, मनीष पोरवाल, लाला शर्मा, छोटे भदौरिया आदि ने बताया कि फाटक के दोनों ओर जाम लगने के कारण व्यवसाय प्रभावित होता है। फाटक खुलते ही पहले निकलने के चक्कर में वाहनों के आमने-सामने आने के कारण स्थितियां काफी विकराल देखने को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क यातायात को दुरुस्त कराया। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल सुस्त है। ट्रेनों का आवागमन लगातार होने से फाटक बंद रहा। इससे कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed