{"_id":"9ffbc112d93471b713d0d76084ebf16d","slug":"the-quad-rider-truck-collision-killed-four-pilgrims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार चार श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार चार श्रद्धालुओं की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दर्जनभहर से ज्यादा घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को दिबियापुर सीएचसी पहुंचाया। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मरने वाले सभी कन्नौज जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
कन्नौज जिले के उमरदा थाना क्षेत्र के मुंगरा गांव निवासी गिरजेंद्र प्रसाद की शादी की मनौती पूरी होने पर परिवार व उसके पड़ोसी ट्रैक्टर ट्राली से फफूंद के ऊंचा गांव स्थित थान पर झंडा चढ़ाने गए थे। ये सभी लोग शाम को घर के लिए लौट रहे थे कि दिबियापुर-कन्नौज मार्ग पर दिनवामऊ गांव के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही ट्राली पलट गई। ट्राली सवारों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान गिरजेंद्र प्रसाद (26) पुत्र नाथूराम के साथ ही उसके परिवार की उदादेवी (30) पत्नी दिनेश चंद्र, मिथिलेश (35) पत्नी रामदास एवं राजेश्वर प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में घायल दर्जनभर से ज्यादा लोगों को दिबियापुर सीएचसी पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ट्रक चालक की गिरफ्तार की मांग को लेकर शव मुख्य मार्ग पर रख दिया। वे रास्ता जाम करने जा रहे थे कि पुलिस ने समझा- बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने पंचनामाभर सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पलभर में डूब गई खुशियां- ग्रामीणों के मुताबिक गिरजेंद्र प्रसाद की शादी को लेकर थान पर चढ़ावा चढ़ाने की मन्नत मांगी गई थी। दो साल पहले शादी हुई और फिर बेटा भी पैदा हो गया, लेकिन इस बीच थान पर जाकर चढ़ावा चढा़ने की मन्नत टलती रही।
शुक्रवार को जब परिवार के लोग ट्रैक्टर ट्राली से चढ़ावा चढ़ाने जाने के लिए तैयार हुए तो उनके पड़ोसी भी साथ हो लिए। इस तरह ट्रैक्टर ट्राली पर सवार लोगों की संख्या काफी बढ़ गई।
चढ़ावा चढ़ाने के बाद सभी गीत गाते हुए लौट रहे थे, तभी तेज धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में गिरजेंद्र की जहां मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।