फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The problem of waterlogging will get relief, a 190 meter long drain will be built

Auraiya News: जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात, बनेगा 190 मीटर लंबा नाला

Fri, 05 Jul 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
The problem of waterlogging will get relief, a 190 meter long drain will be built
अजीतमल। बरसात के दिनों में संपर्क मार्ग पर पानी भरने से सड़क जलमग्न होने की समस्या होती है। जिसे देखते हुए जिला पंचायत द्वारा 190 मीटर लंबे नाले के निर्माण की स्वीकृत हुई है। लोग कई वर्षों से लगातार समस्या से जूझ रहे थे।
विज्ञापन


ब्लॉक अजीतमल क्षेत्र के गांव सोनासी में बीते कई वर्षों से लोगों को जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अनंतराम से सौनासी जाने वाले रास्ते पर नाला न होने के चलते सड़कों पर जल भराव होने से लोगों का निकलना मुश्किल होता है। सबसे ज्यादा समस्या बरसात के चलते होती है। लोग गिरते पड़ते निकलते है जबकि अनंतराम बाजार सहित हाईवे को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है। जिस पर प्रतिदिन दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग सवारियों से निकलते है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों के द्वारा लगातार इस समस्या के निस्तारण को लेकर शासन और प्रशासन से गुहार लगाई जा रही थी। लोगों की मांग को देखते हुए जिला पंचायत की ओर से नाले की निर्माण के लिये स्वीकृत प्रदान की गई है। जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर ने बताया कि लगातार लोगों की परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत की ओर से ग्राम पंचायत सौनासी में 190 मीटर लंबे नाले के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। नाले का निर्माण शीघ्र ही कराया जाएगा। बारिश के दिनों में संपर्क मार्ग गढ्डों में तब्दील हो जाता है। समस्या को देखते हुए नाले का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed