फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The presiding officer will be Rs 350

पीठासीन अधिकारी को मिलेंगे 350 रुपये

Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
The presiding officer will be Rs 350
election - फोटो : demo pic
चुनाव में लगाए गए पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मियों को मिलने वाला खाना खर्च अलग अलग होगा। पीठासीन अधिकारी को तीन दिन के हिसाब से 1050 रुपये दिए जाएंगे। प्रथम और द्वितीय मतदान अधिकारी को 750 रुपये मिलेंगे। तृतीय मतदान कर्मी को 450 रुपये का भुगतान होगा। बूथ स्थल पर बनी स्कूल क ी रसोई को खाना बनाने के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बूथ पर लगाए गए पीठासीन और मतदान कर्मियों को उनके खाने खर्चे के पैसे मतदान से पहले दे दिए जाएंगे। पीठासीन अधिकारी को प्रतिदिन 350 रुपये के हिसाब से तीन दिन के 1050 रुपये, प्रथम और द्वितीय मतदान अधिकारी को प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से तीन दिन के 750 रुपये मिलेंगे। तृतीय मतदान अधिकारी को एक दिन के 150 रुपये के हिसाब से तीन दिन के 450 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


इसके हिसाब से यह या तो लंच पैकेट मंगा सकते या फिर विद्यालय की एमडीएम रसोई में खाना बनवा सकते हैं। नाश्ते के लिए बूथ पर डयूटी करने वाले चारों अधिकारियों को एक हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। एडीओ राजेश ने बताया कि नाश्ते के लिए आए एक हजार रुपये के बजट को अलग-अलग न देकर एक साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed