फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The preparation of Republic Day rehearsals

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर रिहर्सल

Thu, 22 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 22 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
The preparation of Republic Day rehearsals

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर पुलिस लाइन में रिहर्सल कराया जा रहा है। इस मौके पर परेड के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

विज्ञापन

 
गणतंत्र दिवस को भव्य रूप दिए जाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को सीओ सदर शिवराज सिंह, सीओ बिधूना व आरआई विनोद शुक्ला ने सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक परेड कराई। वहीं रंग-बिरंगी टोलियों में मुख्य अतिथि को सलामी भी दी गई।

इसके अलावा गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इस बार गणतंत्र दिवस पर्व पर आयोजित परेड में पांच टोलियां बनाई जाएगी, जिसमें सीओ सिटी, सीओ बिधूना समेत तीन एसओ शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
वहीं गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्कूली बच्चे भी तैयारी करने में जुटे हैं। आरआई विनोद शुक्ला ने बताया कि गणतंत्र दिवस को भव्य बनाने के लिए प्रतिदिन रिहर्सल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। रिहर्सल के दौरान सीओ बिधूना, आरआई विनोद शुक्ला, कोतवाल विक्रमाजीत सिंह, एसआई संगम भदौरिया समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed