{"_id":"a9b2b4734b84d33ae305145bc1421aa5","slug":"the-post-office-railway-reservation-counter-half-month-standstill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर का रेलवे रिजर्वेशन काउंटर डेढ़ माह से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर का रेलवे रिजर्वेशन काउंटर डेढ़ माह से ठप
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
सदर पोस्ट आफिस में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर देखरेख के अभाव में दम तोड़ रहा है। डेढ़ माह से काउंटर के बंद होने के बावजूद अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
शहर से 22 किलोमीटर दूर फफूंद दिबियापुर में रेलवे स्टेशन होने के चलते शहर से जाने वाले यात्रियों को रिजर्वेशन कराने में खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। इसके चलते लगभग पांच साल पूर्व रेल विभाग व डाकघर विभाग के बीच हुए अनुबंध के आधार पर शहर के प्रधान डाकघर में रिजर्वेशन काउंटर संचालित कराया गया।
इस रिजर्वेशन काउंटर के खुल जाने से शहर के लोगों को विशेष रूप से लाभ मिला। इससे जहां उनकी 22 किलोमीटर की दौड़ बची, तो वहीं आर्थिक नुकसान भी होने से बच गया। रिजर्वेशन संचालन के साथ ही डाक विभाग को भी अच्छा खासा लाभ होने लगा। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी से पिछले डेढ़ माह से रेलवे का यह रिजर्वेशन काउंटर ठप पड़ा है। इस काउंटर के बंद हो जाने से शहर में संचालित प्राइवेट कंप्यूटर संचालकों की बल्ले-बल्ले हो गई है।