फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The pond became a garbage dump

Auraiya News: तालाब बन गया कूड़ा दान

Mon, 02 Jun 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 02 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The pond became a garbage dump
तालाब में पड़ा कूड़ा-कचरा। - फोटो : तालाब में पड़ा कूड़ा-कचरा।
सहार (औरैया)। दो दशक पहले तक गांव की पहचान रखने वाला पुर्वा दानशाह स्थित ऐतिहासिक तालाब अब कूड़ादान में तब्दील है।
विज्ञापन

यहां लोग अपने घरों और दुकानों का कूड़ा कचरा फेंक रहे है। गंदगी से तालाब का पानी भी दूषित हो रहा है। कूड़े से उठने वाली सड़ांध लोगों को परेशान कर रही है।
इस तालाब के किनारे भगवान शंकर का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। यहां प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। इसके अलावा पास ही सेंट्रल बैंक भी है। यहां भी दिनभर ग्रामीणों का मजमा लगता है। दो दिन लगने वाले साप्ताहिक बाजार में भी आने वाले दुकानदार व ग्राहक तालाब की दुर्गंध से परेशान होते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों शेष शुक्ला, संजय अग्निहोत्री, ललित अग्निहोत्री, सूरज , धीरेंद्र शुक्ला, सोनू शुक्ला, अंशुल गुप्ता, मोनू शुक्ला, राज शुक्ला ने बताया कि तालाब गंदगी और मच्छरों से जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामवासियों ने कई बार प्रधान, सचिव और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को शिकायतें दी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अनदेखी व लापरवाह लोगों के कारण तालाब गंदगी का अड्डा बन गया है।


खंड विकास अधिकारी राज नारायण पांडेय ने कहा कि जल्द ही संबंधित विभाग को जानकारी देकर तालाब की सफाई कराई जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
सचिव ज्योति सिंह ने कहा कि तालाब में पानी कम होगा, तब सफाई कराई जाएगी। आसपास के लोग व बाजार के दुकानदार तालाब में कूड़ा डालते हैं। उन पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed