फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The police would have harassed, movement

पुलिस ने उत्पीड़न किया तो होगा आंदोलन

Mon, 29 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 29 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The police would have harassed, movement
राजवीर हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में शांतिपूर्वक धरना किया गया था। प्रदर्शन में मृतक के रिश्तेदार व परिवारीजन शामिल थे। पुलिस को घटना की बारीकी से जांच करनी चाहिए। पुलिस ने अगर किसी को बेमतलब परेशान किया तो क्षत्रिय समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। शहर के महाराणा प्रताप भवन में वार्ता के दौरान यह बात क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह कुशवाह ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विगत 27 फरवरी को महिलाओं की ओर से एसपी आवास पर की गई तोड़फोड़ निंदनीय है, लेकिन पुलिस इस मामले का दोषी समाज के कुछ लोगों को मान रही है। पुलिस की ओर से क्षत्रिय समाज के कुछ लोगों को टारगेट कर उनके खिलाफ कार्रवाई और झूठे मुकदमे में फंसाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय महासभा इसका विरोध करती है।
विज्ञापन


अगर समाज के किसी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने साजिश रची तो क्षत्रिय समाज धरना-प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज राजवीर के परिवार को न्याय दिलाने के लिए चुप नहीं बैठेगा। महासभा के अगन पाल सिंह तोमर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो संगठन जेल भरो आंदोलन चलाएगा। उन्हाेंने कहा कि पुलिस पीड़ित को न्याय दिलाने की बजाए क्षत्रिय समाज के लोगों को चिन्हित करने में जुटा हुआ है। वार्ता के दौरान शिवपाल सिंह जादौन, जिला पंचायत सदस्य दीपू सिंह, सुधीर सिंह कुशवाह, हमीर सिंह परमार, गजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed