फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The police constable examination will be held in two shifts on June 8, 9 and 10.

Auraiya News: आठ, नौ व 10 जून को दो पालियों में होगी पुलिस आरक्षी परीक्षा

Fri, 05 Jun 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 05 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The police constable examination will be held in two shifts on June 8, 9 and 10.
औरैया। डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक, पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से 686 शिक्षकों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई। डीएम ने परीक्षा को लेकर बताया कि आठ, नौ व 10 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक, पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा कुल 10 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित प्रश्न पुस्तिकाओं को परीक्षा के दिन कंट्रोल रूम से प्राप्त करने व परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने व वापसी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व परीक्षा केंद्रों पर तैनाती निर्धारित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। नगर निकायों को पानी व अन्य इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा गया है। वहीं, रोडवेज को भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, एएसपी आलोक मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी हरेश कुमार सोलंकी, सीएमओ डाॅ. सुरेंद्र कुमार, डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed